Tuesday, June 18, 2013

वाह वाह क्या बात है

नेताजी  का  झूठ  से
मंत्रीजी  का  लूट   से
निर्धनता का  फूस  से
और हवस का घूस  से
जन्म जन्म का साथ है
वाह वाह क्या बात है | वाह वाह क्या बात है |

लोहपथ वाली गाडी पर
कनिमोई  कल्माडी पर
काले धन  घोटालो पर
ए राजा  चोटालों  पर
मनमोहन  का  हाथ है
वाह वाह क्या बात है | वाह वाह क्या बात है |

डाकू चोर  दलालों  की  
सट्टे बाज  हवालों  की
सत्ता के रखवालों  की
क्रिकेट के मतवालों की
एक ही जैसी जात  है
वाह वाह क्या बात है | वाह वाह क्या बात है |

प्रदूषण की परिवेश को
भ्रष्टाचार की  देश को
मायाजी की विषेश को
यूपी की  अखिलेश को
प्यार  भरी  सौगत है
वाह वाह क्या बात है | वाह वाह क्या बात है |

नए वर्ष में

जिसने बांट दिया हिस्सों मे घर का आंगन,
मिलकर वह दीवार गिराऐं नऐ वर्ष में |  

पीर भरे जीवन की इस जर-जर वीणा पर,  
एक नया संगीत सजाएं  नए वर्ष में |

दीन, हीन, लाचार, सदा जो रहे अभागे,  
उनका घर आंगन महकाएं नए वर्ष मे |

जिसने  संवादों  में सदा सियासत बांटी,  
उससे भी अब हाथ मिलाएं नये वर्ष में |

मेंहनत ओर साहस से ही मिलती है मंजिल
चलो नया संकल्प उठाएं नए वर्ष में |

                   सुभाष मलिक
                   लेखाधिकारी वित्त
                   बी एच ई एल हरिद्वार